{"vars":{"id": "112470:4768"}}

Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन! जानिए बाकी राशियों का हाल 

 ग्रहों के गोचर और उनकी चाल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। इस समय गुरु वक्री वृषभ राशि में हैं, और अन्य ग्रह भी अलग-अलग राशियों में अपना प्रभाव डाल रहे हैं। आइए जानते हैं इसका आपके स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार पर क्या असर पड़ सकता है।

 

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों के गोचर और उनकी चाल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। इस समय गुरु वक्री वृषभ राशि में हैं, और अन्य ग्रह भी अलग-अलग राशियों में अपना प्रभाव डाल रहे हैं। आइए जानते हैं इसका आपके स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार पर क्या असर पड़ सकता है।

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। बहुत अच्छा दिख रहा है व्यापारिक स्थिति ज्यादा अच्छा है बाकी मध्यम कहा जा सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। लेकिन जुबान के कारण कोलाहल हो सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान माध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा निभेगा। बाकी प्रेम, संतान मध्यम है, स्वास्थ्य भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न बाधा के साथ सम्पन्न होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करता रहें।

कुंभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन बाकि स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- मीन राशि की स्थिति ठीक है। अपनों का साथ होगा। घर में कोलाहल हो सकता है घरेलू सुख बाधित होगा। थोड़ा रक्तचाप भी ऊपर नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा शिवजी को प्रणाम करते रहें।