{"vars":{"id": "112470:4768"}}

Honor Killing: भाई ने अपने ही बहन का उजाड़ा सुहाग, अपनी शान के लिए कर दी दामाद की हत्या

Honor Killing: हमले में अभिषेक के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं. घटना का पता चलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंची और रो-रोकर बेहाल है। रिशु के हाथों की मेंहदी और पहनी हुई लाल चूड़ियों का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि उसकी जिंदगी बेरंग हो गई।
 

Honor Killing: हरियाणा में ऑनर किलिंग ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला यमुनानगर का है, जहां लड़की के परिजनों ने अपने ही दामाद अभिषेक की बेरहमी से हत्या कर दी. करीब एक साल पहले अभिषेक और रिशु ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन रिशु के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे

रिशु और अभिषेक ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी. वे शादी के बाद करीब एक साल से चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में रह रहे थे। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन बीती रात अभिषेक अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए यमुनानगर पहुंचे थे. इस बात का पता अभिषेक के खून के प्यासे उसके ससुराल वालों को चला।

दरअसल अभिषेक आने वाले खतरे से अंजान थे. देर रात जैसे ही अभिषेक अपने दोस्तों के साथ यमुनानगर पहुंचा तो बाइक पर आए दर्शन युवकों में से करीब आधा दर्जन युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि अभिषेक कुछ समझ पाता, वह बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

रिशु का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने कहा- जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
हमले में अभिषेक के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. अभिषेक का तीन महीने का बच्चा भी है. घटना का पता चलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंची और रो-रोकर बेहाल है। रिशु के हाथों की मेंहदी और पहनी हुई लाल चूड़ियों का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि उसकी जिंदगी बेरंग हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों पर अभिषेक पर हमला करने का आरोप है. मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है. सिटी यमुनानगर के एसएचओ जगदीश चंद्र ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस जांच कर रही है