{"vars":{"id": "112470:4768"}}

महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर होंगे बहुत फायदे, सरकार भी देती है तगड़ा डिस्काउंट

 

आजकल अपना खुद का घर बनाना काफी मुश्किल काम हो गया है क्योंकि महंगाई अपने चरम पर है कि एक आम आदमी की पूरी जिंदगी पैसे कमाने और बचाने के बीच ही निकल जाती है।

अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जान लें कि पत्नी के नाम पर घर खरीदने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। जानें पत्नी के नाम पर घर खरीदने के क्या फायदे हैं।

महिलाओं के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं दी जा रही हैं। समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्हें कई चीजों में खास छूट दी जाती है.

इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं के लिए टैक्स स्लैब भी अलग कर दिया है. महिलाओं को संपत्ति खरीदने में भी टैक्स में छूट मिलेगी. अगर आप नया घर खरीद रहे हैं और उसे अपनी पत्नी के नाम पर लेते हैं तो भी आपको छूट मिलती है।

स्टांप शुल्क की कम कीमत
जब भी आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो उसके डॉक्यूमेंटेशन पर भी काफी खर्च होता है। पंजीकरण में अच्छी खासी स्टाम्प ड्यूटी लगती है। लेकिन कई राज्यों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम स्टाम्प ड्यूटी चुकानी पड़ती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं स्टाम्प ड्यूटी में 2 से 3 प्रतिशत कम भुगतान करती हैं। बहरीन ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं।

कम ब्याज पर होम लोन पाएं
अगर आप होम लोन पर घर खरीदते हैं और ये लोन अपनी पत्नी के नाम पर लेते हैं तो आपको कम ब्याज दर पर होम लोन मिल सकता है। इससे ना सिर्फ पत्नी आर्थिक रूप से मजबूत होती है बल्कि आपके पैसे भी बचते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बहुत सारे बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां पुरुषों के बजाय महिलाओं को कम ब्याज दरों पर लोन देते हैं। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा बहुत सारी ऋण योजनाएं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। जाहिर है अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर घर खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है