{"vars":{"id": "112470:4768"}}

हरियाणा में महिलाओं और युवाओं के लिए झूमने वाली खबर! सैनी सरकार ने कर दी 2 बड़ी घोषणाएं, जानें क्या....

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई नई योजनाएं लागू करने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
 

Haryana News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई नई योजनाएं लागू करने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

पहले चरण में प्रदेश के 1,000 गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में महिलाएं भजन-कीर्तन कर सकेंगी, जिससे उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत देने के लिए 1,000 गांवों में ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इससे युवा अपने गांव की लाइब्रेरी में बैठकर बिना किसी भागदौड़ के पढ़ाई कर सकेंगे।

 सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खातों में 2,100 रुपये भेजने का वादा किया है। कैबिनेट मंत्री पंवार ने आश्वासन दिया है कि यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी। BJP ने 4 से 30 नवंबर तक नया सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत 50 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।