{"vars":{"id": "112470:4768"}}

Haryana News: हरियाणा में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रीगण जरूर पढ़ें ये खबर, बढ़ सकती है आज मुश्किलें 

रेलवे ने भी अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए है। बता दे की विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगर रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं होगा तो ही ट्रेनों का संचालन होगा, अन्यथा ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा ताकि यात्री सुरक्षित रहें।
 

Haryana News: हरियाणा में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।  बता दे की हरियाणा में किसान एक बार फिर आज रेल का पहिया जाम करेंगे। हरियाणा में किसान अंबाला-दिल्ली सेक्शन पर मोहड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे तो वहीं पंजाब में शंभू और चंडीगढ़ में लालड़ू के पास ट्रैक जाम किया जाएगा। जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो सकती है। 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ट्रैक पर प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर रेलवे ने भी अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए है। बता दे की विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगर रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं होगा तो ही ट्रेनों का संचालन होगा, अन्यथा ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा ताकि यात्री सुरक्षित रहें।

कहाँ एकत्रित होंगें किसान

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की किसान जत्थेबंदियों से जुड़े पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि लंबित मांगों के लिए उनका प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में वो रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोष प्रदर्शन करेंगे। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी साथियों को सुबह 11:30 बजे मोहड़ा अनाज मंडी में एकत्रित होने का संदेश जारी किया है।


किन मांगों को लेकर कर रहे है संघर्ष 

बता दें कि किसान एमएसपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और 22 सितंबर को पिपली में चार घंटे तक चली महापंचायत में तीन अक्तूबर को देशभर में पटरियों पर जाम लगाकर खुले तौर पर रोष जताने का एलान किया था। इसके चलते आज देशभर में किसान जाम लगा सकते हैं, जिससे रेल यातायात बाधित होने की संभावना है।

यात्रियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें 

अपने हक की प्राप्ति के लिए बेशक किसानों ने अंबाला-दिल्ली, अंबाला-लुधियाना और अंबाला-चंडीगढ़ रेल सेक्शन को जाम करने का फैसला किया है, लेकिन इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ेगा जोकि अपने गंतव्य पर घंटों देरी से तो पहुंचेगे ही, साथ ही अगर उनकी नई दिल्ली से आगामी कोई लिंक ट्रेन होगी तो वो भी छूट जाएगी और फिर उनके पास टिकट रिफंड का ही विकल्प रह जाएगा।