Movie prime

 Paddy Purchase New Rate: किसानों की हो गई मौज, इस बार धान खरीदारी का टूटेगा रिकॉर्ड! सरकार ने दी बड़ी ख़ुशख़बरी, जानें 
 

19 लाख टन मोटे अनाजों की भी खरीद करेगी। पिछले खरीफ सीजन (2023-24) में 463 लाख टन धान की खरीद की गई थी। इस बार 22 लाख टन अधिक धान की खरीद की जाएगी।
 
किसानों की हो गई मौज, इस बार धान खरीदारी का टूटेगा रिकॉर्ड!
 Paddy Purchase New Rate: आपूर्ति श्रृंखला और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्य सुधारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 485 लाख टन धान की खरीद करेगी।
 यह 19 लाख टन मोटे अनाजों की भी खरीद करेगी। पिछले खरीफ सीजन (2023-24) में 463 लाख टन धान की खरीद की गई थी। इस बार 22 लाख टन अधिक धान की खरीद की जाएगी।

शुक्रवार को राज्यों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बैठक में मानसून की बारिश की स्थिति, खरीफ फसलों के उत्पादन के आकलन और राज्यों की तैयारियों पर चर्चा की गई।