Movie prime

Indian Railways News: यूपी वालों की हो गई मौज मुंबई, दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

Indian Railways News: दिल्ली-मुंबई मार्ग पर बढ़ती भीड़ के कारण, रेलवे ने शुक्रवार शाम को इन मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने के लिए एक समय सारिणी जारी की। 02391-02392 आनंद बिहार और पटना के बीच 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित किया जाएगा।
 
यूपी वालों की हो गई मौज मुंबई, दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
INdian Railways Special Train: दिल्ली-मुंबई मार्ग पर बढ़ती भीड़ के कारण, रेलवे ने शुक्रवार शाम को इन मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने के लिए एक समय सारिणी जारी की। 02391-02392 आनंद बिहार और पटना के बीच 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित किया जाएगा। आनंद बिहार से वापसी के रास्ते में, यह 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।
 
पटना से यह रात 10.20 बजे रवाना
पटना से यह रात 10.20 बजे रवाना होगी, सुबह 05.10 बजे प्रयागराज और दोपहर 3 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 11.20 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और सुबह 9.35 बजे प्रयागराज और अगले दिन शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03255-03256 भी इन स्टेशनों के बीच एक ही समय में संचालित होगी। 03255 प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा, जबकि 03256 प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगा।

दानापुर से 03257 हर रविवार को सुबह 7.30 बजे चलेगी
दानापुर से 03257 हर रविवार को सुबह 7.30 बजे चलेगी, दोपहर 1.45 बजे प्रयागराज और दोपहर 12.30 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। 03258 आनंद हर सोमवार को सुबह 5 बजे बिहार से चलेगी, दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज और रात 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर से 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक और आनंद विहार से 7 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी।